फिरोजपुर नगर काउंसिल की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से गार्बेज फ्री फेस्टिवल अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को शहर में मेगा क्लीनिंग ड्राइव शुरू की गई। नगर काउंसिल के सेनेटरी अधिकारी सुखपाल सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर की पांचों दिशाओं में व्यापक स्तर पर सफाई करवाई जाएगी। अभियान में स्कूली बच्चे भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान 23 नवंबर तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा बनाना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।