फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में मिलावटी खाद्य वस्तुओं के खिलाफ किसान जत्थेबंदियों की मुहिम तेज

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में भारतीय किसान यूनियन की ओर से मिलावटी खानपान की वस्तुओं को लेकर बैठक की गई। बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि जीरा में हाल ही में मिलावटी खाद्य वस्तुओं को पकड़वाया गया था, जिसके जांच नतीजे भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को मिलावटी वस्तुओं के प्रति जागरूक होने की जरूरत है और इस मुहिम में आम लोगों का सहयोग जरूरी है। किसान नेताओं ने बताया कि जीरा के बाद उनकी टीमें फिरोजपुर, तलवंडी भाई और मक्खू में भी खानपान की दुकानों की जांच करवाने के लिए सक्रिय होंगी। उन्होंने दुकानदारों से भी लोगों को गुणवत्तापूर्ण और शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें