फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव डाढी के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, 10 मिनट तक रुकी रही पैसेंजर ट्रेन

कीरतपुर साहिब के अंतर्गत पड़ते गांव डाढी के नजदीक शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद पैसेंजर ट्रेन करीब 10 मिनट तक मौके पर रुकी रही। घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिसार से दौलतपुर चौक (ऊना) की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन नंबर 64500/64503 की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस अधिकारी खेम सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें