फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा रैली पर AAP से बसों का खर्च वसूलने की मांग

आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से मोगा में आयोजित खुशहाल पंजाब रैली को लेकर कांग्रेस नेता जसविंदर सिंह सिखांवाला ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग को लेकर उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। मामले में 25, 26 और 27 नवंबर को सुनवाई हो चुकी है। अब अगली सुनवाई 1 दिसंबर 2026 को होगी। मीडिया से बातचीत करते हुए सिखांवाला ने आरोप लगाया कि सरकार ने राजनीतिक रैली को स्मार्ट राशन कार्ड वितरण समारोह का नाम देकर सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि रैली में कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की करीब 1500 बसें लगाई गईं, जिससे आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार ने अदालत में पेश किया DC का पत्र सिखांवाला के मुताबिक, सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से डिप्टी कमिश्नर मोगा का पत्र अदालत में पेश किया गया, जिसमें आयोजन को सरकारी कार्यक्रम बताया गया। उन्होंने फरवरी में मोगा में हुई पिछली रैली का भी जिक्र किया और कहा कि उस समय भी सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। AAP से वसूला जाए बसों का खर्च कांग्रेस नेता ने कहा कि वह हाईकोर्ट से मांग करेंगे कि रैली में इस्तेमाल की गई सरकारी बसों का पूरा खर्च आम आदमी पार्टी से वसूल किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित याचिका उन्होंने निजी स्तर पर दायर की है, हालांकि इस मामले में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। मामले की अगली सुनवाई 1 दिसंबर 2026 को होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें