फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद की भारत को जानो प्रतियोगिता में छाया डीएवी स्कूल

भारत विकास परिषद कोटकपूरा की दोनों शाखाओं की ओर से रविवार को स्थानीय अशोका मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय प्रकल्प भारत को जानो के तहत शाखा स्तर की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले सीनियर व जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के बाद नतीजों की घोषणा की गई जिसमें भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा की प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में डीएवी पब्लिक स्कूल अव्वल रहा। सीनियर वर्ग में माधव गर्ग व परिणीति शर्मा तथा जूनियर वर्ग में पावनी सिंगला व मानवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह स्वामी विवेकानंद शाखा में सीनियर वर्ग में ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल की खुशप्रीत कौर व राघव चावला तथा जूनियर वर्ग में कुलनाज व मानित वर्मा ने अव्वल रहकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। यह विजेता टीमें 15 नवंबर को फिरोजपुर कैंट में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कोटकपूरा की दोनों शाखाओं का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके पर मुख्य शाखा के प्रधान कपिल गोयल और स्वामी विवेकानंद शाखा के प्रधान नरेश गोयल की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों के अलावा शाखा स्तरीय परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोका स्कूल के प्रिंसिपल राकेश अशोका,प्रबंधक अंकुश अशोका, संस्था के प्रांतीय सलाहकार नरेशपाल कांसल व सुभाष गोयल, कुलभूषण कौड़ा, अमित मित्तल, ओम प्रकाश गुप्ता, पुनीत गुप्ता समेत स्कूलों के अध्यापक व बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें