शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीदी स्मारक पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों के साथ पहुंचीं अध्यापिका ने उन्हें शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए उनके बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने के लिए प्रेरित किया।