फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीवाला बार्डर के सरहदी गांव चूहड़ी वाला में नहीं बना मुख्यमंत्री खेल मैदान

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव चूहड़ी वाला में मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के तहत प्रस्तावित खेल मैदान अभी तक नहीं बन पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, मैदान के निर्माण के लिए अब तक सरकार की ओर से जमीन तक नहीं खरीदी गई है। इसके चलते गांव के युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए उचित स्थान नहीं मिल रहा है। हुसैनीवाला बार्डर क्षेत्र में करीब 17 गांव बसे हुए हैं। चूहड़ी वाला भी इनमें शामिल है। गांव के युवा सुबह के समय सड़कों पर दौड़ लगाकर अपनी शारीरिक तैयारी करते हैं। युवाओं का कहना है कि सड़क पर दौड़ लगाना काफी जोखिम भरा है, क्योंकि यहां सुबह के अलावा दिनभर वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना रहता है। नौजवानों का कहना है कि फिरोजपुर शहरी हलके के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर की ओर से विभिन्न गांवों में 32 मुख्यमंत्री खेल मैदान बनाए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन चूहड़ी वाला में अभी तक मैदान का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। ये भी इसी योजना में शामिल था। युवाओं ने पंजाब सरकार और हलके के विधायक से मांग की है कि सरहदी गांव के युवाओं से किया गया खेल मैदान का वादा जल्द पूरा किया जाए। उनका कहना है कि गांव में खेल मैदान बनने से युवाओं को खेलों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और वे सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। इससे उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी मदद मिल सकती है। नौजवानों का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए सरकार को इस मांग पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें