फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के दाम में मामूली बढ़ोतरी कर केंद्र ने किसानों के साथ किया मजाक : कटोरा

आम आदमी पार्टी किसान विंग जिला फिरोजपुर के प्रधान बलराज सिंह कटोरा ने केंद्र सरकार द्वारा धान के दाम में की गई मामूली बढ़ोतरी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने धान के दाम में बहुत कम बढ़ोतरी कर किसानों के साथ मजाक किया है। कटोरा ने कहा कि मौजूदा समय में खाद, कीटनाशक, डीजल और खेती से जुड़ी अन्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ने के बावजूद धान के समर्थन मूल्य में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई। कटोरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के खाने के दांत और हैं तथा दिखाने के दांत और हैं। उन्होंने किसानों के हित में धान का लाभकारी मूल्य तय करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें