फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में खूनी झड़प मामले में छह लोगों पर केस दर्ज, घायल युवक की हालत नाजुक

पठानकोट में खत्री सभा के पास दो दिन पहले दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, खत्री सभा के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है। मामले को लेकर एसपी जगदीश राज ने बताया कि खूनी झड़प के संबंध में थाना डिवीजन नंबर-1 में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें