फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिंदर सिंह झोटा के समर्थन में मोगा में बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, शहर में निकाला रोष मार्च

परमिंदर सिंह झोटा के समर्थन में मोगा में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी की ओर से शहर में रोष मार्च निकालकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की ‘नशा मुक्त पंजाब’ मुहिम पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे का कारोबार रुकने के बजाय लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही है और नशा तस्करों को बचाया जा रहा है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा देने की मांग की। बीजेपी नेताओं ने कहा राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा नशे की समस्या को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें