फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, बीबी जागीर कौर की शिअद (बादल) में वापसी

पंजाब की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी जागीर कौर एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल हो गईं। उन्होंने शिअद (पुनर सुरजीत) से अपना नाता तोड़ते हुए अकाली दल में वापसी की है। कपूरथला जिले के भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र के गांव बेगोवाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में बीबी जागीर कौर ने अकाली दल का दामन थामा। इस मौके पर अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें