आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधायक नरेश कटारिया के माध्यम से मुख्यमंत्री पंजाब के नाम मांगपत्र सौंपा। वर्करों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की। इस मौके पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रहीं।