फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के 8 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नशे पर प्रशासन का शिकंजा, लगेंगे CCTV कैमरे और स्ट्रीट लाइटें

जिले में नशे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने आठ हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष पहल शुरू की है। इन क्षेत्रों में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने और नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को दोबारा सामान्य जीवन की ओर लाने के उद्देश्य से डीसी डॉ. पलवी और एसएसपी मनप्रीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उन स्थानों पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की, जहां नशा करने वाले लोगों की संख्या अधिक बताई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य किसी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नशे की समस्या का समाधान करना और प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। डीसी और एसएसपी ने नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों से बातचीत कर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि जो लोग नशे से बाहर निकलना चाहते हैं, उन्हें डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाकर बेहतर उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रशासन ने इन आठ हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा स्ट्रीट लाइटें लगवाने की जिम्मेदारी भी उठाई है। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का मकसद इन इलाकों में बेहतर माहौल तैयार करना, नशे की समस्या पर नियंत्रण पाना और प्रभावित लोगों को नई शुरुआत का अवसर देना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें