फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Nivedita Updated Fri, 28 Aug 2026 04:23 PM IST

फरीदकोट में थाना सिटी-2 पुलिस ने नई अनाज मंडी में हुई बुजुर्ग अज्ञात महिला की हत्या के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जोतराम कालोनी निवासी राजू के रूप में हुई जिसने 26 अगस्त 2026 की रात को पिछले 6-7 वर्ष से मंडी में रहने वाली उक्त महिला से पहले दुष्कर्म किया और बाद में ईंट से उस पर वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह पुलिस को नई अनाज मंडी से करीब 60 वर्षीय अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ था। सूचना मिलने पर थाना सिटी-2 फरीदकोट के मुख्य अधिकारी और डीएसपी फरीदकोट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह बैस के निर्देश पर विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी डाटा की मदद से जांच को आगे बढ़ाया। करीब 24 घंटे की जांच के बाद पुलिस ने जोत राम कॉलोनी निवासी राजू (50) को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी ने उक्त महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस की ओर से मृतका की पहचान करवाने के प्रयास जारी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें