फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP हलका इंचार्ज जसवीर सिंह गढ़ी की श्री चमकौर साहिब में पहली फेरी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

शाहिल शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2026 05:53 PM IST

आम आदमी पार्टी द्वारा श्री चमकौर साहिब विधानसभा हलके से नियुक्त किए गए हलका इंचार्ज और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी आज गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए।हलका इंचार्ज नियुक्त किए जाने के बाद जसवीर सिंह गढ़ी की यह पहली फेरी थी। इस दौरान हलके के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। वहीं पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि हलके में ऐसे कई लोग हैं जो विधायक से नाराज होकर अपने घरों में बैठे हैं।गौरतलब है कि जसवीर सिंह गढ़ी के श्री चमकौर साहिब पहुंचने से पहले ही स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके विरोध में आवाज उठाई गई थी। बातचीत करते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि विरोध में से ही विकास का रास्ता निकलता है। जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि वह हलके की सेवा करने का विजन लेकर आए है तथा इस धरती पर कांग्रेस को कुचल कर पंथ का झंडा फहराना भी उनका विजन है।उन्होंने कहा कि पुर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को वह यहाँ से हराएँगे।उन्होंने कहा कि यहाँ से आप बलाक समिति,जिला परिषद तथा नगर परिषद के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसके कारण ही संगठन मज़बूत करने के लिए पार्टी ने उनकी ड्यूटी लगाई है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें