फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-49 में फूड सेफ्टी टीम ने मोबाइल लैब से की खाद्य पदार्थों की जांच, काफी संख्या में पहुंचे लोग

सुबह की सैर पर निकले लोगों को शनिवार को सेक्टर-49 के पार्क के बाहर लगे फूड सेफ्टी अवेयरनेस कैंप में अपने घर के दूध, पनीर और घी की मौके पर जांच कराने का मौका मिला। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की ओर से लगाए गए कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और आसपास की सोसायटियों के निवासी पहुंचे। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स) के जरिए खाद्य पदार्थों की लाइव जांच और मिलावट की पहचान का प्रदर्शन किया गया। टीम ने मसाले, दाल और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली अन्य खाद्य सामग्री के नमूने दिखाकर लोगों को डी ए आर टी (डिटेक्ट एडल्टरेशन विद रैपिड टेस्ट) के जरिए घर पर मिलावट की शुरुआती जांच के तरीके बताए। कैंप में लोगों को चीनी, नमक और तेल का सेवन कम करने तथा संतुलित और पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक किया गया। विभाग ने लोगों से बाजार से खाद्य सामग्री खरीदते समय साफ-सफाई और गुणवत्ता का ध्यान रखने की अपील की। खाद्य सुरक्षा से जुड़ी शिकायत फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप एफएसएसएआई पोर्टल या विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0172-2752457 पर की जा सकती है। विभाग ने बताया कि शहर के अलग-अलग पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे जागरूकता कैंप आगे भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें