फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पराली जलाने के 264 मामले आए सामने, 50 किसानों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी

मोगा जिले में पराली जलाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अब तक पराली जलाने के 264 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, वायु प्रदूषण की बात करें तो वीरवार शाम 4 बजे मोगा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 306 दर्ज किया गया। पराली जलाने का सिलसिला लगातार जारी रहने के कारण वायु गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, अब तक 50 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पर कोई भी किसान पर कोई भी एफ आई आर दर्ज नहीं हुआ न ही रेड एंट्री जारी किया। वहीं, इस मामले में एडीसी जसपिंदर सिंह ने बताया कि मोगा जिले में पराली जलाने के मामले 200 के पार पहुंच चुके हैं। इनमें से करीब 50 किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है, जबकि अन्य मामलों में भी जांच और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वाले सभी किसानों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें आधुनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर पराली का उचित प्रबंधन करने की अपील की जा रही है, ताकि पराली को आग लगाने से रोका जा सके। एडीसी ने दावा किया कि इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले मोगा जिले में पराली जलाने की घटनाएं काफी कम हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें