पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ अकाली दल और बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने होशियारपुर में खनन को लेकर दिल्ली के AAP नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाए और मामले की ED जांच की मांग की। सुखबीर बादल ने भगवंत मान के पोस्टरों में किए जा रहे ईमानदारी के दावों पर भी सवाल उठाए। वहीं मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर से जुड़े ₹5 करोड़ के आरोपों को लेकर भी पंजाब की सियासत में विवाद जारी है। विपक्ष ने इन मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा है।