फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, गुरदासपुर से महिला-युवक गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 04:06 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट की जांच में कथित तौर पर पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। राजस्थान एटीएस और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंजाब के गुरदासपुर से एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस साजिश के तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों और आईएसआई से जुड़े होने की आशंका है। आरोपियों के कब्जे से विदेशी पिस्तौल, कारतूस और नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। वहीं, गिरफ्तार युवक के परिवार ने मामले में चौंकाने वाला दावा किया है। परिवार का कहना है कि युवक को प्रेम संबंधों में फंसाकर कथित तौर पर इस साजिश का हिस्सा बनाया गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं और ब्लास्ट से जुड़े अन्य लोगों तथा साजिश के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें