गमाडा पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बैंस ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए पंजाब सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने काम और जनता से किए वादों को पूरा करने पर कायम है। बैंस के मुताबिक, जांच एजेंसियों की कार्रवाई से सरकार के विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे।