फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भीगा ढाई लाख एमटी धान, खरीद एजेंसियों और ट्रांसपोर्टर पर लापरवाही के आरोप

Thu, 15 Oct 2026 01:57 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

जिले की अनाज मंडियों में वीरवार सुबह हुई बारिश ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। मंडियों में बोरियों में रखा और खुले में पड़ा करीब ढाई लाख मीट्रिक टन धान बारिश में भीग गया। किसानों और आढ़तियों ने इसके लिए खरीद एजेंसियों तथा ट्रांसपोर्टर को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यदि मंडियों में पहुंचते ही धान की खरीद और समय पर उठान हो जाता, तो किसानों की छह महीने की मेहनत से तैयार फसल को इस तरह नुकसान नहीं उठाना पड़ता। आढ़तियों के अनुसार, मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन खरीद और उठान की रफ्तार उसके मुकाबले काफी धीमी है। इसके चलते बड़ी मात्रा में धान खुले में और बोरियों में पड़ा हुआ है। वीरवार सुबह हुई बारिश के कारण किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें