फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसीएम मिल के बाहर धरने में हंगामा, महिला कर्मचारी पर श्री साहिब से हमले का आरोप

ओसीएम मिल के बाहर पिछले 21 दिनों से मांगों को लेकर धरना दे रहे कर्मचारियों और मिल स्टाफ के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। ड्यूटी पर जा रही महिला कर्मचारी और धरनाकारियों के बीच कहासुनी के बाद हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। धरनाकारी महिला कर्मचारी राज रानी ने आरोप लगाया कि एक्टिवा साइड में करने को कहने पर मिल कर्मचारी ने बदसलूकी की। समझाने पहुंची महिलाओं पर श्री साहिब निकालकर हमला किया। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की मांग की। कर्मचारी शमशेर सिंह ने बताया कि उनकी मांगों में कर्मचारियों को स्थायी करना, वर्कर्स कमेटी भंग कर नई कमेटी बनाना और निकाले गए 60 से 70 कर्मचारियों को वापस काम पर रखना शामिल है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। मिल कर्मचारी परमजीत कौर ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि धरनाकारियों ने उन्हें रोका, गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास किया। उन्होंने श्री साहिब निकालने से इनकार किया। सीईओ गौतम शाह ने कहा कि अदालत ने धरना मिल परिसर से 300 मीटर दूर करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन से आदेशों की पालना कराने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें