फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में आपत्तिजनक नारे लिखने के आरोप में दो गिरफ्तार

अमृतसर के रेलवे स्टेशन, भंडारी पुल और हाल गेट के पास सार्वजनिक स्थानों पर आपत्तिजनक नारे लिखने के मामले को अमृतसर पुलिस ने 4-5 घंटे में ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अमेरिका में बैठे कुछ लोगों के साथ-साथ गुरपतवंत सिंह पन्नू को भी नामजद किया है। डीसीपी (डी) जसकीरत सिंह ने बताया कि 25 और 26 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे के बाद तीन स्थानों पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सीआईए, डीसीपी ऑपरेशन युवराज और स्थानीय पुलिस की टीमों ने जांच शुरू की। पुलिस ने मनोज सिंह (26) निवासी अमृतसर और अर्शदीप (23) को गिरफ्तार किया है। जांच में अर्शदीप की सोशल मीडिया एप स्नैपचैट के जरिए अमेरिका में बैठे लोगों से संपर्क की बात सामने आने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के अनुसार, युवाओं को विदेश भेजने, वहां सेटल करवाने और पैसे देने का लालच देकर कथित तौर पर नारे लिखवाए गए। इसके बाद आरोपियों ने मौके की वीडियो बनाकर स्नैपचैट के जरिए विदेश भेजी। मामले में हरप्रीत सिंह, अमेरिका में बैठे गोरा और गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत तीन अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन से वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। डीसीपी ने युवाओं और अभिभावकों से सोशल मीडिया के जरिए मिलने वाले ऐसे लालच से सावधान रहने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें