फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई से जुड़े दंपती समेत तीन गिरफ्तार, एके-47, एके-56 और 10 किलो हेरोइन बरामद

तीन दिन पहले एक-47, एक-56 और 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार पति-पत्नी संदीप सिंह और कमलजीत कौर और बिक्रमजीत सिंह से पूछताछ में पुलिस ने त्योहारों के दौरान बड़ी वारदात की साजिश का दावा किया है। आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, तीनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे। निर्देश मिलने के बाद बरामद हथियार और हेरोइन आगे एजेंटों तक पहुंचाई जानी थी। अमरूद के बाग में लिया था लेबर का ठेका आईजी ने बताया कि आरोपियों ने सीमा पर कंटीली तार के पार स्थित अमरूद के बाग में लेबर का ठेका लिया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इसी की आड़ में वे आईएसआई के संपर्क में आए। पिछले कुछ समय से आईएसआई की ओर से हथियार और हेरोइन भेजे जा रहे थे, जिन्हें आरोपी आगे एजेंटों तक पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार, कमलजीत कौर महिला होने के कारण कम संदेह के दायरे में आती थी और एक्टिवा से हथियार व हेरोइन पहुंचाती थी। बरामद हथियार भी निर्देश मिलने के बाद आगे सप्लाई किए जाने थे। संदीप पर पहले से मामला दर्ज आईजी के अनुसार, संदीप सिंह के खिलाफ 2022 में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद 2025 और 2026 में पांच-पांच किलो हेरोइन से जुड़े मामलों में भी वह वांछित था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें