फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 सितंबर से शुरू होगा मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण

श्री अकाल तख्त साहिब की रहनुमाई में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से शुरू किए गए मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण 17 सितंबर से शुरू होगा। एसजीपीसी सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि यह चरण तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च दोआबा क्षेत्र से गुजरते हुए गुरदासपुर, बाबा बकाला साहिब और कथूनंगल सहित विभिन्न स्थानों से होकर 25 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा। मार्च के दौरान सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ गुरु साहिब के सिद्धांतों और शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। काहलवां ने कहा कि मार्च के पहले दो चरणों में युवाओं की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। कई युवाओं ने नशे और गलत रास्ते छोड़कर अमृत छककर गुरु साहिब से जुड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं को नशे से बचाने के साथ उन्हें धर्म और अच्छे जीवन मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। एसजीपीसी सचिव ने सिख संगत, निहंग सिंह जत्थेबंदियों और धार्मिक संस्थाओं से परिवारों सहित अधिक से अधिक संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने रास्ते में साफ-सफाई, पेयजल, लंगर और स्वागत द्वारों के उचित प्रबंध करने का भी आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें