फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी के मौजूदा प्रबंधकों की करतूतों ने सिख कौम को शर्मसार किया : छोटेपुर

शिरोमणि अकाली दल (पुनर्सुरजीत) के नेता और वर्किंग कमेटी सदस्य सुच्चा सिंह छोटेपुर ने एसजीपीसी के मौजूदा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि बड़े-बुजुर्गों की कुर्बानियों से स्थापित इस गौरवशाली संस्था के प्रबंधन में कथित तौर पर ऐसी कुरीतियां आ गई हैं, जिससे पूरी सिख कौम का सिर शर्म से झुक रहा है। छोटेपुर ने कहा कि गुरु घर की मर्यादा को नजरअंदाज कर पद और कुर्सी के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने गुरु घर की गोलक के पैसों के कथित दुरुपयोग और महिलाओं के शोषण जैसे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि धामी में थोड़ी भी नैतिकता और ईमानदारी बची है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। ज्ञानि हरप्रीत सिंह के मामले में छोटेपुर ने उनका बचाव करते हुए उन्हें पढ़े-लिखे और साफ छवि वाला गुरसिख बताया। उन्होंने एसजीपीसी और सरकार की ओर से कराई जा रही जांच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने 5 से 7 निष्पक्ष और स्वतंत्र गुरसिखों की विशेष जांच कमेटी गठित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो संगत आंदोलन के लिए मजबूर होगी।’

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें