आप की दूसरी लिस्ट आने के बाद पहला इस्तीफा हो गया है। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी में नाराजगी सामने आने लगी है। राजासांसी से सोनिया मान को टिकट दिए जाने से नाराज पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर सुखदीप सिंह छीना ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। वहीं हलके के इंचार्ज राजवीर सिंह छीना और एससी विंग के कोऑर्डिनेटर गुरदेव सिंह चांचोटी ने भी अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। सोनिया मान को टिकट दिए जाने से पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। लगातार हो रहे इस्तीफों से पार्टी की अंदरूनी नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है।