शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की ओर से रविवार रात पुतलीघर, रेलवे स्टेशन और क्रिस्टल चौक सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। अभियान के दौरान विभिन्न नाकाबंदी स्थलों पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने जवानों को विशेष ब्रीफिंग दी। उन्हें ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करने, नाकाबंदी को प्रभावी बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया।