फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब को बदनाम करना बंद करें

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया। वीरवार को अमृतसर के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने नशे के मुद्दे, केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े मामले पर विपक्षी दलों को घेरा। संजय सिंह ने बताया कि वह अकाली नेता विक्रम मजीठिया की ओर से दायर मानहानि मामले में अदालत में धारा 313 के तहत अपने बयान दर्ज करवाने पहुंचे थे। उन्होंने न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा कि मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। भाजपा पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का कथित तौर पर राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के मामले पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक रोके रखना पंजाब और पंजाबियत का अपमान है। उन्होंने इसे पंजाब की चुनी हुई सरकार के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। पंजाब में नशे की समस्या पर संजय सिंह ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशे के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई की है। उन्होंने विपक्षी दलों से पंजाब के हितों को प्राथमिकता देने और नशे के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सरकार की कार्रवाई को देखने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें