फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: बंदी सिंहों की रिहाई के लिए कॉलेज में श्री सुखमनी साहिब का पाठ और अरदास

लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की कामना को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे त्रिशताब्दी गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया और बंदी सिंहों की रिहाई के लिए अरदास की। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कुलविंदर सिंह ने बताया कि एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशों के तहत यह आयोजन किया गया। एसजीपीसी के अधीन सभी संस्थानों में बंदी सिंहों की रिहाई की कामना के लिए श्री सुखमनी साहिब के पाठ करवाने के निर्देश दिए गए हैं। पाठ के भोग के बाद अरदास में सरकारों को सद्बुद्धि देने और उन बंदी सिंहों को रिहा करने की प्रार्थना की गई, जो नियमों के अनुसार अपनी सजा की अवधि पूरी कर चुके हैं। डॉ. कुलविंदर सिंह ने कहा कि कई बंदी सिंहों ने अपना बचपन और जवानी जेलों में बिताई और अब वे वृद्धावस्था में पहुंच चुके हैं। उन्होंने मानवता के आधार पर उनकी रिहाई की मांग की, ताकि वे अपने जीवन का शेष समय परिवार के साथ बिता सकें। इस अवसर पर कॉलेज का शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें