फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे अमृतसर, मान सरकार पर साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए। पायलट ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केवल हास्य और हल्की-फुल्की टिप्पणियां की हैं, जबकि प्रदेश के गंभीर मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती और बेहद संवेदनशील राज्य है, जहां जिम्मेदार और गंभीर सरकार की जरूरत है। पायलट ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब के लोगों को बेहतर विकल्प दे सकती है। पायलट ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के संभावित गठबंधन पर भी सवाल उठाते हुए इसे अवसरवादिता बताया। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों के कारण दोनों दलों का गठबंधन टूटा था, क्या वे अब समाप्त हो गए हैं। कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी और उम्मीदवारों का चयन योग्यता, जन प्रतिक्रिया तथा जीतने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें