अमृतसर के सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट करवाने पहुंचे एक पुलिस मुलाजिम की कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति का पेशाब इस्तेमाल करने की कोशिश सामने आई। अस्पताल के स्टाफ को संदेह होने पर जब जांच की गई तो मामला पकड़ में आ गया। इसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस मुलाजिम को पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस मुलाजिम डोप टेस्ट करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा था। टेस्ट की प्रक्रिया के दौरान उसने सैंपल देने के बजाय बाहर से किसी अन्य व्यक्ति का पेशाब लाकर जमा करवाने का प्रयास किया। अस्पताल के कर्मचारियों को सैंपल को लेकर संदेह हुआ और उन्होंने मामले की जांच की। पूछताछ के दौरान कथित तौर पर सैंपल किसी दूसरे व्यक्ति का होने की बात सामने आई। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी और पुलिस मुलाजिम को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में आगे की कार्रवाई और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दूसरे व्यक्ति का सैंपल कहां से लाया गया था और इसका उद्देश्य क्या था।