फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: बीजेपी की नशा मुक्त यात्रा पर पंधेर ने उठाए सवाल, आरएसएस पर भी साधा निशाना

किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब में बीजेपी की ओर से निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का विरोध करते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर सवाल उठाए। पंधेर ने कहा कि पंजाब में सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे की तस्करी हो रही है, ऐसे में केंद्र सरकार को पहले यह बताना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से नशे की खेप रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा केंद्र के अधीन है और बीएसएफ इसकी जिम्मेदारी संभालती है। ऐसे में केवल पंजाब में यात्रा निकालकर नशे के खिलाफ अभियान चलाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। पंधेर ने बीजेपी की इस मुहिम को राजनीतिक अभियान के तौर पर पेश किए जाने पर भी सवाल उठाए। पंधेर ने आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नशे के मुद्दे पर केवल राजनीतिक यात्राएं निकालने के बजाय नशे की सप्लाई रोकने और युवाओं को इससे बचाने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है। बीजेपी ने 18 सितंबर से 13 दिवसीय ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू की है, जो राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें