फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा बेचने के शक में निहंगों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल

अमृतसर से एक युवक की निहंग सिंहों द्वारा कथित तौर पर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 20 सेकंड के वीडियो में तीन निहंग एक युवक को अपने बीच खड़ा किए हुए दिखाई दे रहे हैं। दो निहंग युवक के दोनों हाथ पकड़े हुए हैं, जबकि तीसरा डंडे से उसकी पिटाई करता नजर आ रहा है। इसके बाद हाथ पकड़े खड़े दोनों निहंग भी युवक को थप्पड़ मारते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दशमेश तरना दल के निहंग बाबा गुरदीप सिंह के सोशल मीडिया पेज से अपलोड किया गया है। बाबा गुरदीप सिंह के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित युवक नशा बेचने का काम करता है। यह सूचना अमृतसर के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसके बाद निहंगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की। बाबा गुरदीप सिंह ने बताया कि वीडियो अमृतसर के किसी गांव का है, लेकिन सूचना देने वाले की पहचान सार्वजनिक न करने की वजह से गांव का नाम नहीं बताया जा सकता। उन्होंने कहा कि दशमेश तरना दल के मौजूदा मुखी बाबा मेजर सिंह सोढ़ी के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव जाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है और नशा करने वालों को समझाकर मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाता है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान और उसके नशा बेचने के आरोपों की पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें