फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: जायदाद विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बहन के घर के बाहर झुलसे भाई की मौत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2026 05:58 PM IST

रामतीर्थ रोड क्षेत्र में जायदाद विवाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। संदिग्ध परिस्थितियों में आग से गंभीर रूप से झुलसे पलविंदर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार ने इस घटना के लिए उसकी बहन और जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे हरमनदीप सिंह ने बताया कि उनके दादा शाम सिंह की संपत्ति को लेकर उनकी बुआ सुमन बाला और फूफा प्रेम सिंह के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिवार का आरोप है कि करीब 10 से 15 वर्षों से संपत्ति को लेकर तनाव बना हुआ था और मामला अदालत तक भी पहुंच चुका था। हरमनदीप के अनुसार, घटना वाले दिन उनके पिता पलविंदर सिंह घर से पाठ करने की बात कहकर निकले थे। कुछ समय बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि रामतीर्थ रोड के पास वह आग से बुरी तरह झुलस गए हैं। परिवार उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से गुरु नानक देव अस्पताल ले गया। परिवार का दावा है कि अस्पताल ले जाते समय पलविंदर सिंह ने होश में आने पर अपनी बहन और जीजा को अपनी हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। बाद में उन्हें भल्ला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मृतक की बहन और जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों समेत पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें