पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत अमृतसर के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह चहल ने अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में शहर की कानून व्यवस्था, नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद, फिरौती के लिए धमकी भरी कॉल और यातायात व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।