अमृतसर पुलिस की ओर से अपराध और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन कासो के तहत घर-घर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर प्रभजोत सिंह विर्क ने ऑपरेशन कासो के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से ऐसे अभियान चलाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के प्रयास किए जा रहे हैं।