फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में होटल मालिक से मारपीट, हमलावरों ने प्रॉपर्टी को भी पहुंचाया नुकसान

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के नजदीक स्थित केसी होटल में आधार कार्ड और आईडी प्रूफ मांगने को लेकर विवाद के बाद होटल मालिक पर हमला करने और होटल में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। होटल मालिक रॉकी के अनुसार, कुछ लड़कियों को होटल में कमरा दिया गया था। कुछ समय बाद दो युवक वहां पहुंचे और कमरे में जाने की बात कही। होटल नियमों के तहत उनसे आईडी प्रूफ मांगा गया, लेकिन उन्होंने आधार कार्ड देने से मना कर दिया। आरोप है कि बहस के बाद युवक करीब 5-6 अन्य लोगों के साथ वापस आए और होटल मालिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। होटल के शीशे और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। हमले में होटल मालिक के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। सूचना मिलने पर थाना बी-डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के प्रतिष्ठानों के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिक ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें