फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में अचार के डिब्बे में मिली मरी हुई छिपकली

रामबाग के पास स्थित सब्जी मंडी से खरीदे अचार के डिब्बे में मरी छिपकली मिलने का मामला सोमवार को सामने आया है। गांव खिलचियां निवासी चरण सिंह ने इस घटना को लेकर खाद्य पदार्थों की बिक्री और खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वह पारिवारिक काम से अमृतसर आए थे, वापस लौटते समय रामबाग के पास सब्जी मंडी स्थित एक दुकान से एक किलो अचार खरीदा था। घर पहुंचने पर जब परिवार के साथ खाने के लिए अचार डिब्बे से कटोरी में निकाला गया तो उसमें मरी छिपकली दिखाई दी। यह देखकर परिवार के सदस्य हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि यदि अनजाने में कोई व्यक्ति इस अचार का सेवन कर लेता तो उसकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच और दुकानों पर स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने की मांग की। इस संदर्भ में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह रटौल ने कहा कि संबंधित दुकान का पूरा पता मिलने पर विभागीय टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी। अचार के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। यदि जांच में सैंपल असुरक्षित या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें