फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट संशोधन विवाद, बैठक रही बेनतीजा

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट में किए गए संशोधनों को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब और पंजाब सरकार के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को अमृतसर के डीसी कार्यालय में दोनों पक्षों की समन्वय समितियों की अहम बैठक हुई। हालांकि, पंजाब सरकार की ओर से गठित सात सदस्यीय समिति के सदस्य बैठक में पहुंचे, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित समिति का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। इसके बाद अगली रणनीति पर चर्चा की गई। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि एक्ट में किए गए संशोधनों को लेकर अकाल तख्त साहिब की ओर से कुछ आपत्तियां जताई गई थीं। इन्हें दूर करने के लिए दोनों पक्षों की समन्वय समितियां बनाई गई हैं। सरकार की सात सदस्यीय समिति ने आपसी चर्चा के बाद कई आपत्तियों पर सहमति बनाई है। अगली बैठक के लिए अकाल तख्त साहिब की समिति को आग्रह पत्र भेजा जाएगा। पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी ने कहा कि कानून बनने के बाद उस पर तत्काल रोक लगाने से 2008 के मूल एक्ट पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि नया कानून लागू होने के बाद बेअदबी की घटनाओं पर रोक लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें