फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में युवक से 3 लाख रुपये मांगने और मारपीट के आरोप, आत्महत्या की कोशिश

अमृतसर के बटाला रोड स्थित प्रीत नगर इलाके में एक युवक को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपये मांगने, मारपीट करने और झूठे एससी/एसटी मामले में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि लगातार मानसिक रूप से परेशान किए जाने से दुखी युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने उसे बचाकर गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की मां सुनीता देवी और मौसी तारा देवी ने आरोप लगाया कि इलाके के कथित प्रधान सुमित काली और उसके कुछ साथी युवक रंजीत पर उनके साथ जुड़ने और अपनी गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बना रहे थे। रंजीत सोशल मीडिया और यू-ट्यूब पर वीडियो बनाता है। परिवार का आरोप है कि दबाव नहीं मानने पर उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जाने लगीं। परिवार के मुताबिक, युवक के साथ रास्ते में मारपीट की गई और 3 लाख रुपये की मांग की गई। आरोप है कि रकम नहीं देने पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाने की धमकी दी गई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि युवक को धमकियां दी गईं और घर पर पत्थर भी फेंके गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। पुलिस के अनुसार, जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें