फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखड़ पुण्या मेले में आए निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या

Nivedita Updated Sat, 29 Aug 2026 01:22 PM IST

बाबा बकाला साहिब के रखड़ पुण्या मेले के दौरान शुक्रवार देर रात निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी सरबजीत सिंह के पुत्र राजा सिंह के रूप में हुई है। उसका शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे एक सुनसान स्थान से बरामद हुआ। शरीर पर गोलियों के दो निशान मिले हैं। जानकारी के अनुसार राजा सिंह निहंग सिंह के रूप में रक्खड़ पुण्णिया मेले में शामिल होने के लिए बाबा बकाला साहिब पहुंचा था। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबा बकाला चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस पुराने विवाद या रंजिश समेत अन्य पहलुओं से भी हत्या की जांच कर रही है। वहीं, परिवार का कहना है कि उन्हें राजा सिंह के किसी विवाद की जानकारी नहीं थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें