फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में लापता आप सरपंच की लाश मिली

अजनाला के गांव महिमद मंदरावाला (रमदास) के आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच और पूर्व सैनिक कुलजीत सिंह संधू की लाश मिली है। संधू दो दिन से लापता थे। परिवार के मुताबिक कुलजीत सिंह 21 सितंबर को सुबह करीब 10:15 बजे घर से फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित सुखिया सेंटर जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। परिवार की ओर से उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार की ओर से उनकी तलाश को लेकर पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद समय रहते उनका पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि लापता होने के बाद कुलजीत सिंह का मोबाइल करीब 14 घंटे तक ऑन रहा और इस दौरान उसकी लोकेशन अलग-अलग स्थानों पर मिलती रही। परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता एवं सांसद गुरजीत सिंह औजला के भाई सुखजिंदर सिंह ‘सुख’ औजला ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। सुख औजला ने कहा कि कुलजीत सिंह से आखिरी बार 22 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे संपर्क हुआ था। इसके बाद उनका परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि कुलजीत सिंह का मोबाइल करीब 14 घंटे तक चालू रहा, इसके बावजूद पुलिस उन्हें तलाश नहीं सकी।  उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मोबाइल करीब 14 घंटे तक ऑन था और उसकी लोकेशन लगातार मिल रही थी तो उसे समय रहते ट्रेस क्यों नहीं किया गया। उन्होंने मामले की गहन जांच और डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। सुख औजला ने कहा कि परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मामला पंजाब स्तर से लेकर संसद तक उठाया जाएगा। जानकारी के अनुसार मोबाइल की लोकेशन कभी कमालपुर, कभी पंडोरी और कभी कोटरयजादा क्षेत्र में बताई जा रही थी। इसके बावजूद पुलिस उनकी लोकेशन तक पहुंचने में सफल नहीं हो सकी। अब लाश मिलने के बाद परिजन और उनके समर्थक पुलिस की तलाश प्रक्रिया और कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं। मामले में मौत की वास्तविक वजह सामने लाने के लिए पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से करवाने की मांग भी की जा रही है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें