फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में दलित युवक पर धारदार हथियार से हमला: टीकमगढ़ में सनसनी, मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में

Wed, 14 Oct 2026 02:58 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतनगर में एक 22 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार भगतनगर निवासी राजेंद्र वंशकार (22) पिता कमलेश वंशकार पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि तीन लोगों ने मिलकर राजेंद्र पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में कैलाश अहिरवार, राजा अहिरवार और एक अन्य व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं। हालांकि घटना के पीछे विवाद का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: रतलाम में युवती की हत्या का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से भागी छात्रा को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

मामले को लेकर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवक की मौत के मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी कैलाश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे तात्कालिक विवाद की बात सामने आई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और घटना में अन्य आरोपियों की क्या भूमिका रही। मामले में सामने आए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें