फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, गांव में बने तनाव के हालात; वीडियो आया सामने

Wed, 23 Sep 2026 07:11 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मुरैना जिले के गौसपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

वायरल वीडियो में गांव के बीच दो पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर दूसरे पक्ष पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मारपीट इतनी बढ़ती नजर आ रही है कि मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी भगदड़ जैसी स्थिति बनती दिखाई देती है। हालांकि, वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- विधवा के अंधेकत्ल का खुलासा: संपत्ति और नकदी के लालच में बेटे ने ही मां को फावड़े से मार डाला, गिरफ्तार

घटना में घायल हुए देसराज कुशवाह को लेकर उसके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि देसराज पर पुलिस और दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि इसी दबाव के चलते घायल देसराज घटना की वास्तविक जानकारी सामने नहीं रख पा रहा है। परिजनों का दावा है कि देसराज दबाव में आकर घटना के संबंध में गलत जानकारी दे रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और घायल सहित दोनों पक्षों के बयान के बाद ही इन आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद गौसपुर गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। फिलहाल विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत क्यों आई, इसे लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

पुलिस वायरल वीडियो और सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के लोगों के बयान और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद में कौन-कौन लोग शामिल थे और मारपीट की शुरुआत किस पक्ष की ओर से हुई।फिलहाल गौसपुर गांव में हुए इस संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें