फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: झाबुआ में कोर्ट मैरिज बना खूनी विवाद की वजह, घर में घुसकर मारपीट; नवविवाहिता को जबरन ले गए

Wed, 26 Aug 2026 10:37 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

झाबुआ के खरडुबडी गांव में कोर्ट मैरिज से उपजा विवाद बुधवार को हिंसक हो गया। मायके पक्ष के लोगों ने युवक के घर में घुसकर उसके परिवार के साथ मारपीट की और नवविवाहिता रियांशी को जबरन अपने साथ ले गए। घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फरियादी डिंपल पिता नानुराम टांक ने पुलिस को बताया कि वह किराना दुकान चलाता है। उसने अपनी मर्जी से 27 जुलाई 2026 को रियांशी के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से रियांशी उसके साथ रह रही थी। इस शादी से रियांशी के पिता उदयसिंह और उसका परिवार नाराज था। डिंपल के मुताबिक, 13 अगस्त को रियांशी के बयान भी दर्ज हो चुके थे और हाईकोर्ट ने दोनों को सुरक्षा देने के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे।

पढ़ें: नौकरी के बाद तीसरा बच्चा होने पर क्या लागू होगा दो-संतान नियम? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब डिंपल ने बताया कि बुधवार दोपहर वह, उसकी पत्नी रियांशी, मां शर्मिला और भाभी शीतल घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उदयसिंह नायक, शंकर नायक, धन्ना नायक और भमरसिंह नायक समेत 10 से अधिक लोग तीन कारों से वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने पुराने विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। हमले में डिंपल के सीने और उसकी भाभी शीतल के मुंह व गाल पर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान उदयसिंह और उसके साथियों ने रियांशी को जबरन पकड़ लिया और अपने साथ ले गए। पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयसिंह और उसके तीन अन्य साथियों को नामजद आरोपी बनाया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 333, 140(3), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें