फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदा: इंदौर-नागपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटा तार से भरा ट्रक; चार घायल

Wed, 07 Oct 2026 06:49 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे चारखेड़ा के पास तार के बंडलों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और खेत में जाकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें तीन को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक को मामूली चोट बताई गई है।

डायल-112 के कांस्टेबल रूपेंद्र रघुवंशी और पायलट श्रीओम प्रजापति ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे डायल-112 वाहन से मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 0076 सड़क किनारे खेत में पलटा हुआ मिला। ट्रक में तार के बंडल लदे थे और वह उड़ीसा से इंदौर की ओर जा रहा था।

पढ़ें: अभिनेता राजपाल यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट के बाद अब महू कोर्ट में पेशी, जानें क्या है मामला?

हादसे के समय ट्रक में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में आकाश पिता संतलाल इरपाचे (31), निवासी आमला, थाना बोर्डी, जिला बैतूल, घायल हुए हैं। वहीं ट्रक चालक सत्यम पिता रोनिया धुर्वे (23), निवासी बोरी, थाना चिचोली, तथा रविंद्र पिता रोनिया धुर्वे कुमार (30), निवासी बोरी, थाना चिचोली भी घायल हुए हैं। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में घायल हुआ है।

मौके पर पहुंची डायल-112 टीम ने घायलों को ट्रक से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद डायल-112 और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरदा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक अनियंत्रित होने के बाद सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें