फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना: बच्ची की कनपटी पर बंदूक तानकर लूट, ग्रामीणों के जुटते ही बरसाईं गोलियां; देसी बंदूक छोड़कर भागे बदमाश

Wed, 21 Oct 2026 06:21 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना जिले में चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला धरनावदा थाना क्षेत्र की झागर चौकी अंतर्गत बेरखेड़ी गांव का है। यहां देर रात 4 से 5 हथियारबंद बदमाश एक घर में घुस गए। बदमाशों ने अलमारी तोड़कर सामान खंगालने का प्रयास किया और 35 हजार रुपये नकद लेकर भागने लगे। इसी दौरान परिवार के सदस्यों के जागने और विरोध करने पर बदमाशों ने एक बच्ची की कनपटी पर बंदूक तान दी। ग्रामीणों के जुटने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बदमाश देर रात बेरखेड़ी गांव में एक घर में घुसे थे। उन्होंने अलमारी तोड़ने का प्रयास किया और उसमें रखे 35 हजार रुपये निकाल लिए। इसी दौरान घर में हलचल होने पर परिवार के सदस्य जाग गए। खुद को पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने परिवार को डराने के लिए बच्ची की कनपटी पर बंदूक तान दी। इससे परिजन दहशत में आ गए।

पढे़ं:  सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह के तीखे तेवर, बोले- बेशर्मों को ही फर्क पड़ेगा घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ती देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके पर 12 बोर की एक देसी बंदूक छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों में बदमाशों के दुस्साहस को लेकर आक्रोश है। आठ दिन पहले भी इसी घर में हुई थी चोरी
बताया जा रहा है कि जिस घर में देर रात लूटपाट की वारदात हुई, वहां करीब आठ दिन पहले भी चोरी हुई थी। कम समय के अंतराल में एक ही घर को दोबारा निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत जताई है। घटना धरनावदा थाना क्षेत्र की झागर चौकी अंतर्गत बेरखेड़ी गांव की है। वारदात के बाद पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और घटना में इस्तेमाल हथियारों की जांच करने की चुनौती है। हालांकि, आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें