फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: भूकंप से धरमपुरी तक महसूस किए गए झटके, घरों की खिड़कियां हिलीं; घरों से बाहर निकले लोग

Sat, 14 Nov 2026 02:36 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

खरगोन जिले में शनिवार सुबह आए भूकंप के झटके धार जिले के नर्मदा तटीय क्षेत्र धरमपुरी में भी महसूस किए गए। सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर अचानक धरती में कंपन होने से लोगों में घबराहट फैल गई। करीब 5 से 10 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। इस दौरान घरों की खिड़कियां और अंदर रखा सामान हिलने लगा। घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। धरमपुरी नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह लोग रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक धरती में कंपन महसूस हुआ। घरों में रखे सामान और खिड़कियों के हिलने से लोगों को भूकंप का अहसास हुआ। देखते ही देखते इसकी चर्चा पूरे नगर में फैल गई। लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर भूकंप के झटकों की जानकारी ली।

पढ़ें: इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: रॉन्ग साइड से आ रहे युवकों ने किया चाकू से हमला, एक गिरफ्तार बताया जा रहा है कि खरगोन जिले में 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सेंधवा और धार जिले के आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। धरमपुरी निवासी राकेश कुमरावत ने बताया कि सुबह वे बिस्तर पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक मोबाइल का चार्जर वाइब्रेट करने लगा और खिड़की हिलने लगी। करीब 10 सेकंड तक कंपन महसूस हुआ। वहीं, तोसिफ शेख ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे वे बिस्तर पर लेटे थे और बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक भूकंप के झटके महसूस हुए, जो करीब 5 से 7 सेकंड तक रहे। राहत की बात यह रही कि धरमपुरी और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, अचानक आए झटकों से कुछ देर के लिए नगर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें