फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपपुर: केवई नदी में नहाने के दौरान डूबा 15 वर्षीय किशोर, 13 घंटे बाद मिला शव; रातभर चला अभियान

Sun, 20 Sep 2026 12:28 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

कोतमा थाना क्षेत्र में केवई नदी में शनिवार शाम नहाने के दौरान डूबे 15 वर्षीय किशोर अभिषेक पाटस्कर का शव करीब 13 घंटे बाद रविवार सुबह बरामद हुआ। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रात 12.30 बजे तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा और पानी की अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह करीब 6.10 बजे परिजनों को नदी किनारे पानी में शव उतराता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने शव को बाहर निकाला। शव मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान समाप्त कर एसडीआरएफ की टीम जिला मुख्यालय लौट गई। मृतक अभिषेक पाटस्कर (15), पिता माधव पाटस्कर, कोतमा के वार्ड नंबर 6 का निवासी था। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम वह दोस्तों के साथ लहसुई गांव के रास्ते केवई नदी पर बने रपटे को पार कर करीब 100 से 150 मीटर दूर स्टॉप डैम से सटे कुंडनुमा गहरे हिस्से में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पढ़ें: नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता: तीन साल में 36 हजार से ज्यादा मामले; दिल्ली तक पहुंचा मामला सूचना मिलने पर परिजनों ने शाम करीब 6.30 बजे कोतमा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। अंधेरा होने और नदी की गहराई अधिक होने के कारण स्थानीय स्तर पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद जिला मुख्यालय को सूचना दी गई। जिला पुलिस कंट्रोल रूम से आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट किया गया। प्लाटून कमांडर एवं टीम प्रभारी राम नरेश भवेदी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम शाम करीब 6.45 बजे आवश्यक उपकरणों के साथ करीब 60 किलोमीटर दूर घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम में राम नरेश भवेदी, अनुज कुमार, मुन्ना लाल रविदास, बालेन्द्र कुमार, बृजभान सिंह और शिवप्रताप सिंह शामिल रहे। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने रात 12.30 बजे तक टॉर्च और सर्च लाइट की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाश की। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लहसुई रपटे के पास नदी का यह हिस्सा काफी गहरा है और यहां प्राकृतिक खोह जैसी संरचनाएं भी बनी हुई हैं। तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण यह क्षेत्र हादसों की दृष्टि से संवेदनशील बताया जाता है। रविवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें